फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Questions raised over plans to allot nine new ration depots in Punhana

Palwal News: पुन्हाना में नौ नए राशन डिपो आवंटित करने की तैयारी पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over plans to allot nine new ration depots in Punhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर में पहले से 10 राशन डिपो संचालित होने और केवल साढ़े चार हजार राशन कार्ड धारक होने के बावजूद नौ नए राशन डिपो आवंटित करने की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं। प्रस्तावित डिपो के लिए चिह्नित क्षेत्रों में राशन कार्ड धारकों की संख्या में बड़ा अंतर सामने आया है। कहीं 88 तो कहीं 444 कार्डधारक हैं। ऐसे में आवंटन के मानकों और जरूरत के आकलन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, नकनपुर में 89, पुन्हाना रूरल में 138, वार्ड नंबर 10 में 444, वार्ड नंबर 11 में 352, वार्ड नंबर चार में 296, वार्ड नंबर छह में 272, वार्ड नंबर सात में 134 और वार्ड नंबर आठ में 139 राशन कार्ड धारक हैं। एक अन्य वार्ड में 88 कार्डधारक बताए गए हैं।
विज्ञापन


सामान्य तौर पर एक राशन डिपो पर करीब 500 राशन कार्ड धारकों का भार होने की बात कही जाती है। ऐसे में कम लाभार्थियों वाले क्षेत्रों में नए डिपो की जरूरत पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, डिपो की दूरी, भौगोलिक स्थिति और उपभोक्ताओं की सुविधा भी महत्वपूर्ण आधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ नए डिपो आवंटित करने से पहले वार्डवार जरूरत, मौजूदा डिपो की क्षमता और निर्धारित मानकों को स्पष्ट करना जरूरी है, ताकि राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र परिवारों को सुविधा मिल सके।

वर्जन
नए राशन डिपो बनाने के लिए के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उसके अनुरूप ही फाॅर्म जमा किए जाएंगे। अगर कोई फाॅर्म सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप नहीं हुई तो उसको रद्द किया जाएगा। - सीमा शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article