{"_id":"6a36e5d6189483032400628d","slug":"question-raised-regarding-quality-of-drain-construction-work-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112968-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन
वार्ड नंबर-15 में निर्माणाधीन नाले में उपयोग की जा रही कच्ची ईंटें।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका द्वारा शहर के वार्ड नंबर-15 में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वसीम जाफर ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वसीम जाफर ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका अधिकारियों, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तथा विजिलेंस विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उनका आरोप है कि निर्माणाधीन नालों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाले के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटें और अन्य सामग्री निम्न गुणवत्ता की प्रतीत होती हैं, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका पैदा हो रही है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता और पालिका अभियंता को भी अवगत कराया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि निर्माण स्थल पर कुछ हल्की गुणवत्ता वाली ईंटें पाई गई थी। संबंधित ठेकेदार को ऐसी ईंटें हटाने और मानक गुणवत्ता की सामग्री लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं।