फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Provided 20 kg of rations instead of 35 kg.

Palwal News: 35 किलो की जगह दिया 20 किलो राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Provided 20 kg of rations instead of 35 kg.
सिरोली निवासी उपभोक्ता ने एसडीएम को दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सिरोली गांव निवासी एक उपभोक्ता ने गांव के डिपो होल्डर रियाजु पर अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड पर निर्धारित 35 किलोग्राम राशन के बजाय केवल 20 किलोग्राम राशन देने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता अख्तर, निवासी सिरोली के अनुसार, इस बार उसे केवल 20 किलोग्राम राशन दिया गया। अख्तर का आरोप है कि जब उसने पूरा राशन देने के लिए कहा तो उसके साथ अभद्रता की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह गरीब परिवार से संबंध रखता है और उसके परिवार के लिए सरकार की ओर से मिलने वाला राशन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलना उसके परिवार के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से मांग की है कि उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर राशन वितरण का रिकॉर्ड खंगाला जाए। यह पता लगाया जाए कि राशन कार्ड के अनुसार कितनी मात्रा में राशन आवंटित किया गया और उसे वास्तव में कितना राशन दिया गया। साथ ही, डिपो होल्डर द्वारा राशन वितरण में अनियमितता और उपभोक्ता के साथ कथित अभद्र व्यवहार की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत को संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
- अमित कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed