फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   protest

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

Wed, 01 Sep 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest
पलवल। छेड़छाड़, मारपीट करने तथा एससीएसटी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में बुधवार को भीम आर्मी ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन जिले में करेंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर भीम आर्मी के प्रदर्शन को देख भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 17 अगस्त को गांव राखोता में बिजेंद्र के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की तथा घर में महिलाओं व बेटियों के साथ छेड़छाड़ की। घर में घुसकर फिर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 17 अगस्त को ही हंसराज व अन्य के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोप था कि आरोपी उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और साथ ही आगे भी ऐसा ही करने की धमकी दे रहे हैं। भीम आर्मी के नेता मोहित, प्रदीप, बिजेंद्र, कबीर, जीतराम, प्रीतम, तेज सिंह, सूरजमल, शेखर, सोनू, प्रेमवती, मखनवती, राजन, पुष्पेंद्र तथा राजू सहित अन्य का कहना था कि यदि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे। भीम आर्मी के प्रदर्शन को देख डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने उनसे ज्ञापन लिया तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 01पीएएलपी-19 में है।
कैप्शन: पलवल में डीएसपी से उलझते भीम आर्मी के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed