फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   protest against murder of cow saver

गोरक्षक दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या मामला, तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Jul 2019 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
protest against murder of cow saver
पलवल में गोभक्त की हत्या के विरोध में जाम लगाने वालों को खदेड़ते पुलिस कर्मी। - फोटो : Palwal
पलवल। होडल-नूंह रोड पर गोतस्करों का पीछा कर रहे गांव सौंदहद निवासी युवक हत्या मामले में गोरक्षक दल के सदस्यों ने जिला नागरिक अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महर्षि दयानंद चौक पर एंबुलेंस में शव को रखकर जाम लगा दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जाम को खुलवाकर एंबुलेंस को गांव सौंदहद के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात को गांव सौंदहद निवासी 34 वर्षीय गोपाल की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई जलवीर ने होडल थाना पुलिस दी शिकायत में कहा है कि उनका भाई गोपाल गोरक्षक दल से जुड़ा हुआ था। गोपाल ने कई बार गोतस्करों को पकड़वाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी । सोमवार शाम को गोपाल घर से मोटरसाइकिल लेकर कहीं गया हुआ था। रात को उसके पास फोन आया कि गोपाल को गोली लगी है।
विज्ञापन


उसने घर से जाकर देखा तो गोपाल का काफी खून बह चुका था। वे तुरंत गोपाल को उपचार के लिए होडल के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें स्थिति गंभीर होने के कारण पलवल रेफर कर दिया गया। पलवल अस्पताल में लाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जलवीर का आरोप है कि गोपाल गोतस्करों के खिलाफ काम करता था, इसी रंजिश के कारण उसके भाई की गोतस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरक्षक दल के सदस्यों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी जिला अधीक्षक व उपायुक्त मौके पर नहीं पहुंचे। यदि किसी गोतस्कर की मौत हो जाती तो बवाल हो जाता।

गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गांव सौंदहद के रहने वाले गोरक्षा दल के सदस्य गोपाल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में होडल थाना पुलिस ने गोपाल के भाई जलवीर की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गांव के ग्रामीणों में गोतस्करी की बढ़ती घटनाओं लेकर रोष है। गोपाल का अंतिम संस्कार गांव के मोक्षधाम में किया गया जिसमें काफी संख्या में गो रक्षक व आस पास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से होडल व गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था । थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने जलवीर की शिकायत पर गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


यदि कोई गोतस्कर मारा जाता तो अब तक पुलिस व सरकार हत्या करने वालों को गिरफ्तार कर लेती तथा सरकार उसके परिजनों को करोड़ों रुपये मुआवजा दे देती, लेकिन एक गोसेवक की हत्या होने पर सरकार की तरफ से कोई विधायक व मंत्री तो दूर डीएसपी व एसपी तक नहीं पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द हत्या करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

- मुनीष भारद्वाज, प्रदेशाध्यक्ष, बजरंग दल
इस मामले में पुलिस टीमें गठित कर जल्द से जल्द हत्या करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं गोतस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।
हाजी युनूस अहमद, अध्यक्ष, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed