फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Property dealer dies after being hit by a train

Palwal News: प्रॉपर्टी डीलर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Property dealer dies after being hit by a train
असावटी रेलवे स्टेशन के पास सुबह हुई घटना, जीआरपी ने शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के असावटी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर ट्रेन की चपेट में आ गया। डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जीआरपी जांच अधिकारी नवल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि असावटी गांव के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान असावटी गांव निवासी आजम खान के रूप में हुई जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। आजम खान का कार्यालय असावटी गांव में ही रेलवे ट्रैक के नजदीक स्थित था। शुक्रवार सुबह वह किसी निजी कार्य से ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी नवल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed