{"_id":"6a36e95c016df3054809292f","slug":"problems-caused-by-electricity-issues-and-waterlogging-palwal-news-c-1-1-noi1533-4417908-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली की समस्या और जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली की समस्या और जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
वार्ड-7 शमसाबाद में संवाद के दौरान निवासियों ने बताई अपनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। संवाद कार्यक्रम के दौरान वार्ड-7 शमसाबाद के निवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से लाइट के न आने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों के आगे नियमित सफाई नहीं होती। इसके अलावा बारिश के दिनों में गलियों और सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने के लिए घर-घर पहुंचते हैं और विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही क्षेत्र की समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं आता।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि कूड़े के ढेरों से दुर्गंध फैलती है और बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं, बारिश के दौरान जलभराव होने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।