फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pradhan's health deteriorated, city council meeting postponed

प्रधान की तबीयत खराब, नगर परिषद की बैठक स्थगित

Fri, 11 Jun 2021 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's health deteriorated, city council meeting postponed
होडल। नगर परिषद की शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक स्थगित करने का कारण प्रधान आशा रानी की तबीयत खराब होना बताया गया है। जबकि विरोधी खेमा दावा कर रहा है कि प्रधान के पास पर्याप्त बहुमत नहीं था।
विज्ञापन

प्रधान आशा रानी का 15 जून को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। 16 जून को प्रशासक लग जाएगा। ऐसे में यह बैठक स्थगित होना चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि दो माह बाद शुक्रवार को हाउस की बैठक होने जा रही थी। जिसमें सुबह 10 बजे पहले बजट 2021-22 का मुद्दा था। उसके बाद 12 बजे हाउस की बैठक का समय निर्धारित किया गया था। 12 बजे तक वार्ड नंबर 9 से पार्षद लखन व वार्ड 20 से पार्षद तपेंद्र के अलावा मनोनीत पार्षद मोहित उर्फ मोनू कालड़ा बैठक भाग लेने के लिए पहुंचे। हाल के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। पुलिस ने पार्षदों के अलावा किसी को अंदर आने नहीं दिया। कुल पार्षदों के अनुसार, एजेंडे रखे जाने थे। इसमें शहर के विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था को लेकर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जानी की।
विज्ञापन

विरोधी खेमा हुआ सक्रिय, बिगड़ा गणित
प्रधान आशा रानी तायल को हाउस में प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए 21 सदस्यों में से 11 का बहुमत चाहिए था। विरोधी खेमे से कुछ पार्षदों के प्रधान खेमे में आने से बहुमत पूरा होता दिखाई दे रहा था। कार्यकाल की अंतिम बैठक होने के कारण पार्षद बैठक में जाने में दिलचस्पी दिखा रहे थे। लेकिन बुधवार को विरोधी खेमा सक्रिय हुआ और प्रधान खेमे में जाने वाले कुछ पार्षदों को मनाकर इसमें नहीं जाने के लिए राजी किया। जिससे प्रधान को बहुमत पूरा होता दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान बोलीं...जल्द होगी बैठक
प्रधान आशा रानी तायल ने कहा कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टर के परामर्श के लिए जाना पड़ा। इसकी सूचना सभी पार्षदों को दे दी गई है। जल्द ही दोबारा बैठक की जाएगी।

खराब स्वास्थ्य का तो बहाना है : नीतू जैन
वार्ड नंबर 4 से पार्षद नीतू जैन ने कहा कि जब कार्यकाल पूरा होने वाला है, तो प्रधान को बैठक की याद आई। उन्होंने कहा, खराब स्वास्थ्य का तो सिर्फ का बहाना है। उन्होंने कहा, प्रधान के पास बहुमत नहीं है, इसलिए बैठक स्थगित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed