{"_id":"60c24e9c8ebc3ed48f18af8b","slug":"political-palwal-news-noi5867291140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी पलवल जिले को करोड़ों रुपए की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी पलवल जिले को करोड़ों रुपए की सौगात
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलवल जिले को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया। चार गांवों में एक सीएचसी, दो पीएचसी, एक एसएचसी और एक गांव में खेल स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह कार्यक्रम लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की चारों परियोजनाओं व खेल विभाग की एक परियोजना का शिलान्यास किया।
इन परियोजनाओं में होडल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भिड़ुकी में 6 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व स्टाफ हाउस, गांव खांबी में 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गांव रामगढ़ में 2 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम शमिल हैं। इसी प्रकार हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव मंडकौला में 6 करोड़, 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पलवल विधानसभा के गांव असावटा में करीब 58 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों का प्रयास है कि पलवल व फरीदाबाद क्षेत्र को विकास कार्यों में किसी भी प्रकार से पीछे न रहने दिया जाए। केंद्रीय मंत्री व दोनों जिलों में भाजपा के सभी विधायक योजनाबद्ध तरीके से अपने क्षेत्रों का विकास करवा रहे हैं। जनता को सभी सुविधाएं अनके घर पर ही मिल रही हैं। हर कार्य में पारदर्शिता बरती जा रही है।
विज्ञापन
हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल से विधायक जगदीश नायर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने होडल विधानसभा को भी करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी की हैं। मुख्यमंत्री ने होडल विधानसभा क्षेत्र की अनेक मांगों को मंजूर किया है। होडल में 10 सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के तहत जल संरक्षण के लिए करीब 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पलवल में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं छोड़ी है। उनके नेतृत्व में पलवल को देश-प्रदेश के मानचित्र पर नई पहचान मिली है। केंद्रीय मंत्री व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी निरंतर इस क्षेत्र के विकास को गति देने का कार्य कर रहे हैं। विधायक प्रवीण डागर ने कहा कि गांव मंडकौला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग पूरी कर मुख्यमंत्री ने हथीन क्षेत्र को बहुत बड़ी सौगात दी है। हथीन बाईपास की वर्षों पुरानी मांग को मंजूर किया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
कार्यक्रम में उपायुक्त नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, नगराधीश अंकिता अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह, जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, मुकेश सिंगला, वीरपाल दीक्षित, रणबीर सिंह, सुरेंद्र सिंगला मौजूद रहे।
फोटो 10 पीएएलपी-11 में है।
कैप्शन: पलवल में मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर की गईं परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा