फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Policemen and officers took oath not to take drugs

पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने ली नशा न करने की शपथ

Sun, 26 Jun 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Policemen and officers took oath not to take drugs
अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर शपथ ग्रहण करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Palwal
पलवल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर रविवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें वेबिनार के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी को नशा न करने और नशा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। वहीं, विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित कर नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के अनुसार, जिले के अंदर बडे़ स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। साल 2021 में 22 केस दर्ज कर 33 तस्कर पकडे़ गए थे। पुलिस ने 788 किलो डोडा चूरा पोस्त, 207 किलो गांजा पत्ती, 2 किलो सुल्फा, 106 ग्राम स्मैक एवं भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की। साल 2022 में अब तक 23 केस दर्ज कर 42 तस्कर पकडे़। इनके कब्जे से 4055 किलो गांजा पत्ती, 3 किलो स्मैक, 27 किलो अफीम का पौधा एवं लाखों की संख्या में नशीली दवाइयां बरामद की। उन्होंने बताया कि नशे पर लगाम लगाने के लिए पलवल पुलिस लगातार अभियान चला रही है। स्कूलों और कॉलेजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे में नागरिकों विशेषकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। सभ्य समाज में नशे के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस द्वारा नागरिकों, विशेषकर युवाओं को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए ड्रग्स तस्करों सहित इसमें संलिप्त अन्य के खिलाफ इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा। जागरूकता कार्यक्रम के तहत सल्लागढ़ स्थित संत रविदास धर्मशाला में भी लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने नशे के दुष्परिणाम और बचने के उपाय व पुलिस प्रशासन की भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर उपायुक्त कृष्ण कुमार, एसपी राजेश, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. मधुबाला, प्रभु दयाल तथा पुलिस विभाग की तरफ से सतेंद्र सिंह डीएसपी महिला पलवल, विजय पाल सिंह डीएसपी यातायात पलवल, रतन दीप सिंह बाली डीएसपी हथीन, शिवा अर्चन शर्मा डीएसपी पलवल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed