फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police took CCTV footage in bank robbery case

बैंक डकैती मामले में पुलिस ने ली सीसीटीवी फुटेज

Thu, 15 Jul 2021 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Police took CCTV footage in bank robbery case
पलवल। हूडा सेक्टर दो के पास स्थित एक्सिस बैंक में बुधवार को हुई 95 लाख रुपये की डकैती मामले को सुलझाने के लिए जिला पुलिस की करीब छह टीमें लगी हुई हैं। पुलिस डकैती मामले में बदमाशों व बैंक कर्मियों के संबंध को जोड़कर भी चल रही है। इसके अलावा जिन रास्तों से बदमाश भागे थे, उन रास्तों पर स्थित ढाबे, होटल व अन्य संस्थाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं उस समय मौजूद कर्मियों व दो ग्राहकों से भी पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं आसपास के दुकानदारों व मकानों में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक में डकैती डालने के बाद दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर भागने के बाद जिन रास्तों से होकर बदमाश गुजरे हैं, पुलिस द्वारा उन पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक की पेट्रोल पंपों की भी फुटेज ली गई है। पुलिस ने रास्तों पर जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उन सभी की फुटेज निकलवा ली हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि डकैती के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी की डकैती के समय तथा उससे पहले की फुटेज देखी गई हैं। इसके अलावा डकैती से पहले एक सप्ताह तक की सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई गई हैं, ताकि यह जानकारी जुटाई जा सके कि ये बदमाश डकैती वाले दिन ही आए थे, या उससे पहले भी बैंक में आकर रेकी करके गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज को देखकर डकैतों के चेहरे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक कर्मियों से भी पूरी गहनता से जांच की जा रही है। बैंक में डकैती के समय जो भी कर्मचारी या ग्राहक मौजूद थे, उन सभी से हर पहलू पर पूछताछ की जा रही है। बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें अलग-अलग तरीके से जांच में जुटी हैं।

35 लाख रुपये खुले में रखे होने की भी जांच
आखिर कैश काउंटर पर एक साथ लॉकर से निकालकर 35 लाख रुपये क्यों रखे हुए थे, इसे लेकर भी पुलिस टीम कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि जब बैंक में रुपये निकालने के लिए इतने ग्राहक ही मौजूद नहीं थे, तो इतनी बड़ी रकम लॉकर से क्यों निकाली गई। इस बात को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। साथ ही एक्सिस बैंक की सब ब्रांच होने के बावजूद ब्रांच में एक करोड़ रुपये की राशि क्यों रखी हुई थी, इसे भी आधार बनाकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed