फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police runs night patrol campaign

रात्रि गश्त अभियान चलाकर की 2044 वाहनों की जांच

Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
police runs night patrol campaign
ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में गश्त करती महिला पुलिस टीम। - फोटो : Palwal
पलवल। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में शुक्रवार रात पुलिस ने जिले में गश्त अभियान चलाया। इस दौरान 150 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के साथ 2044 वाहनों की जांच भी की गई। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 28 लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए। 15 बोतल शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने जिले में संवेदनशील, अति संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जांच की। जिले में 45 पुलिस नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। 8 पुलिस टीमों ने रात में पैदल गश्त की। 14 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी, 46 चौपहिया वाहन पार्टी, 7 पर्यवेक्षण अधिकारी पार्टी सहित कुल 120 पुलिस पार्टी रात्रि गश्त में शामिल रहीं। इस दौरान 634 दोपहिया, 635 चौपहिया, 409 हल्के व्यावसायिक और 366 भारी व्यावसायिक सहित कुल 2044 वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात्रि गश्त अभियान का उद्देश्य जिले में आपराधिक वारदात पर अंकुश लगाना है। उन्होंने आम लोगों से पुलिस के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

तीन बाइकों पर चोरों ने किया हाथ साफ
चोर अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन बाइकों पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार गांव बहरोला निवासी मोहरपाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह 26 फरवरी को दोपहर के समय आगरा चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में रुपये निकालने के लिए आया था और बाइक को बाहर खड़ा कर अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो बाइक वहां से गायब थी। इसी प्रकार चोर गांव डूंडसा निवासी रवि की बाइक को कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला न्यायिक परिसर से व पंचवटी कॉलोनी निवासी भोरन बाल गौतम की बाइक को ओमेक्स सिटी से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed