{"_id":"6059de3e8ebc3e8cbc560958","slug":"police-beat-up-up-roadways-bus-driver-palwal-news-noi573055967","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रोडवेज के बस चालक को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रोडवेज के बस चालक को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले सामने आए है। एक मामले में यूपी रोडवेज बस चालक के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार गांव धमोटा जिला आगरा (यूपी) निवासी सुभाष पाठक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह यूपी रोडवेज बस पर चालक है। 22 मार्च को वह बस में सवारियां लेकर आगरा से गुरुग्राम के लिए चला था। जब वह पलवल के आगरा चौक पर पहुंचा तो कार सवार पुलिस कर्मी ने रोक लिया और डंडा निकालकर बस के साइड शीशे को तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मी ने उसकी भी डंडे से पिटाई की, जिससे उसके पैर में गहरी चोट आई है।
दूसरे मामले में गांव भोलड़ा निवासी नेमवती ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति राजू शराब का आदि है और अकसर मारपीट करता रहता है। 21 मार्च की रात को पीड़िता बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी, उसी समय रात नौ बजे राजू शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव असावटी निवासी कमला ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी बुधसिंह, किरण व रवि ने 20 मार्च की शाम छह बजे घर आकर पति पप्पू पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।