{"_id":"621e3b037cde38497426cc28","slug":"police-arrested-six-accused-with-hemp-leaves-worth-two-crore-hodal-ncr-palwal-news-noi6349595155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो करोड़ रुपये की गांजा पत्ती बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो करोड़ रुपये की गांजा पत्ती बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल सीआइए पुलिस टीम ने सोमवार देर रात हसनपुर चौक पर नारियल से भरे एक ट्रॉला मेें से साढ़े 13 क्विंटल के करीब गांजा पत्ती से भरे 44 बोरे बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। वह नारियल से भरे ट्रॉला में ले जाई जा रही गांजा पत्ती को कार से पायलट कर रहा था। पुलिस की माने तो बरामद की गई इस गांजा पत्ती की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सवा दो करोड़ रुपये कीमत है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार दुगगल ने मंगलवार को बताया कि जिला पुलिस की सीआईए एवं एंटी नारकोटिक्स सेल होडल के प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह की टीम में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार मंगलवार को अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान हसनपुर चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान एक सूचना मिली कि एक ट्रक जिसमें भारी मात्रा में गांजा पत्ती भरी हुई है और ट्रक के आगे एक कार पायलट के तौर पर चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए ट्रक को नाकांबदी कर जांच के लिए रोका और जब उसकी तलाशी ली तो उसमें हरे नारियल भरे हुए मिले, लेकिन पुलिस के पास मामले की सूचना पक्की थी।
बाद में पुलिस ने जब में ट्रक में सवार युवकों से उनके नाम पूछे तो उन्होंने अपने नाम मौहम्मद पुत्र अब्दुला, निवासी गांव खेडली नानु राजस्थान, आसिफ पुत्र बसीर निवासी बाबुपुर जिला पलवल, शोयब पुत्र गोरेखान व आस मौहम्मद पुत्र असगर निवासी सुल्तानपुर जिला नुंह मेवात, लखपत पुत्र ईदरिश निवासी दोहा, तौफिक पुत्र नसरू निवासी भुडकी नंगली जिला नुंह बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काबू किए गए आरोपी मिलकर नशे का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी आरोपी मादक पदार्थो की तस्करी के लिए ट्रक में उडीसा से ट्रक में गांजा पत्ती भरकर पलवल होते हुए फिरोजपुर झिरका के लिए जा रहे थे। आरोपी शोयब की तलाशी के दौरान एक पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी ने दिल्ली पुलिस में सहायक उप-निरिक्षक के पद पर तैनात होने की जानकारी दी। बरामद ट्रक में नशीला पदार्थ होने की पक्की खबर होने पर राजपत्रित अधिकारी संजीव नागर तहसीलदार की मौजुदगी में तलाशी ली गई, तो ट्रक से गांजा पती के 44 पैकेट बरामद हुए। जिनका कुल वजन 13 क्विंटल 69 किलो 75 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा बरामद की गई गांजा पत्ती की कीमत लगभग सवा दो करोड रुपए बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।