फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police arrested atm chandger fraud

एटीएम धोखाधड़ी कर चपत लगाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Mon, 01 Jul 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
police arrested atm chandger fraud
वाहन चोरी निरोधक शाखा द्वारा अवैध हथियार सहित पकड़ा गया एटीएम धोखाधड़ी का सरगना मोहम्मद वाजिद। - फोटो : Palwal
धोखाधड़ी कर एटीएम से चपत लगाने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। पुलिस की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपये निकालने वाले गिरोह के सरगना को अवैध हथियार सहित हथीन से गिरफ्तार किया है। रनियाला खुर्द गांव निवासी आरोपी मोहम्मद वाजिद पूना, मंगलौर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित अन्य राज्यों में दर्जनों लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
शाखा प्रभारी मोहम्मद इलियास खान के मुताबिक, 29 जून की रात हेड कांस्टेबल जमशेद, रवि, कांस्टेबल निरंजन व मुबारिक गश्त कर रहे थे। गुराकसर रोड पर अंधरौला मोड़ के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी वाजिद ने बताया कि वह धोखाधड़ी कर एटीएम के माध्यम से लोगों को लाखों रुपये की चपत लगा चुका है। अपने साथियों के साथ लगभग दो साल पहले पुणे में एटीएम से धोखाधड़ी की छह वारदातें की थीं और साढे़ चार लाख रुपये की चपत लगाई। डेढ़ साल पहले कर्नाटक में चार वारदातों को अंजाम दिया और साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगाई। छह माह पूर्व उत्तरप्रदेश के झांसी में तीन वारदातों को अंजाम देकर 2.80 लाख रुपये की चपत लगाई व राजस्थान के अजमेर में भी एटीएम धोखाधड़ी के जरिए 1.40 लाख रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

गिरोह के साथ किया जाता है काम
पूछताछ के दौरान वाजिद ने बताया कि एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने में पूरा गिरोह काम करता है। उसके गिरोह में रनियाला खुर्द उर्फ झांडा निवासी अकरम, साजिद, राहुल, नसीम उर्फ काला, शहबाज निवासी झारोखडी, जावेद निवासी खाईका और आरिफ निवासी घासेडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में हवाई जहाज से जाते थे
शाखा प्रभारी मोहम्मद इलियास ने बताया कि गिरोह के बदमाश धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने के लिए हवाई जहाज द्वारा दूसरे राज्यों में जाते थे और अच्छे होटलों में ठहरते थे। वे लोग दूरदराज के इलाकों में जाकर घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed