फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police alert regarding security on Independence Day

Palwal News: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Mon, 14 Aug 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 14 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding security on Independence Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। स्वतंत्रता दिवस के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिले के सभी डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों तथा सीआइए को अपने-अपने क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। बाजारों में संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा सोमवार को पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जिले में मेवात के अलावा अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले मार्गों पर पुलिस नाके लगा वाहनों की गहनता से जांंच की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी बस अड्डा तथा रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष रूप से जांच अभियान चलाया गया तथा ट्रेनों से आने वाले लोगों के सामान की जांच की गई। सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्र लेकर संबंधित थानों व चौकियों में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आने वाले लोगों से अपने स्तर पर भी पूछताछ करने के आदेश दिए। अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी पर शक होता है तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन


सभी ट्रेनों में की गई जांच
दिल्ली-फरीदाबाद व अन्य स्थानों से चलकर पलवल आकर रुकने वाली सभी ट्रेनों में विशेष रूप से जांच की गई। जिन लोगों पर थोड़ा भी शक हुआ, उनके सामान की भी गहनता से जांच की गई। पुलिस द्वारा प्लेटफार्मों पर जाकर भी विशेष रूप से जांच की गई। जांच के दौरान रेलवे पुलिस कर्मी भी साथ रहे। रेलवे एनाउंसमेंट के द्वारा भी यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखते हुए पुलिस को सूचित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेके रहेंगे बंंद
सुरक्षा को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दूसरे दिन सुबह तक शराब ठेके बंद रहेंगे। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस विभाग की ड्यूटी लगाई गई है कि निगरानी रखी जाए। पुलिस द्वारा शराब ठेकेदारों को आदेश जारी कर दिए हैं तथा सभी ठेके बंद करा दिए गए।



जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंंह ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर तथा आसपास पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी उपमंडलों में भी आयोजित किए जाने वाले उपमंडल स्तरीय कार्यक्रमों के लिए भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पूरी रात गश्त की जाएगी तथा पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। आपराधिक किस्म के लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजारों में जहां सादा वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, वहीं रेलवे स्टेशनों तथा बस अड्डा पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने लोगों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास भी पुलिस सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed