{"_id":"5fc0fd298ebc3e9b9575ebcd","slug":"police-activism-on-the-boundaries-of-the-district-palwal-news-noi5506388148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की सीमाओं पर रही पुलिस की सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की सीमाओं पर रही पुलिस की सक्रियता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच को निकले किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए शुक्रवार को भी पुलिस बल सतर्क नजर आया। पलवल जिले में उत्तर प्रदेश से लगती करमन सीमा को सील कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की। वाहनों में बैठकर आ रहे लोगों के पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश करने दिया। वहीं गदपुरी पुलिस थाने के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई।
पुलिस जिले के किसानों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से लगती सीमा पर भी विशेष निगरानी रख रही है, ताकि बाहर के किसान पलवल के रास्ते दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। इसके लिए जहां करमन सीमा पर शुक्रवार को भी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं हसनपुर से लगते अलीगढ़ जिले की सीमा व राजस्थान से लगते मेवात सीमा पर भी निगरानी रखी गई। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिसकर्मी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच करते रहे। जिसके बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया गया।
वर्जन-
जिले में किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। हालांकि पलवल में किसानों का ऐसा कोई आंदोलन नहीं है, लेकिन फिर भी पुलिस अधिकारियों को इस पर पूरी नजर रखने के आदेश दिए हुए हैं। सभी चौराहों व जिले की सीमाओं पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। - दीपक गहलावत, जिला पुलिस अधीक्षक