फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Poison given to wife along with girlfriend

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को दिया जहर

Sat, 27 Feb 2021 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Poison given to wife along with girlfriend
पलवल। पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान ने बताया कि न्यू कॉलोनी निवासी मीना कुमारी ने इस मामले में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार मीना की शादी करीब 29 वर्ष पूर्व मीरपुर कौराली निवासी सतीश कुमार के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। करीब 6-7 वर्ष से पति सतीश कुमार की दोस्ती रीमा नाम की लड़की से हो गई। मीना के अनुसार उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। तब आरोपी पति ने मारपीट कर रीमा को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मीना के अनुसार बीती 24 फरवरी को पति सतीश देर से घर पर आया, कारण पूछने पर लात-घूसों से मारपीट करने लगा। 25 फरवरी को सुबह उसके पास आया और दो दवा देकर बोला, इन्हें खा लो तबीयत ठीक हो जाएगी। वह दवा खाने के बाद मीना को बेहोशी छाने लगी। वह बिस्तर पर लेट गई। कुछ देर बाद पति ने अचेत हालत में दही में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की नियत से जबरदस्ती खिलाया। इसका पता उसे तब चला जब उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने बताया कि उसने जहर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दवा खिलाकर गर्भ गिराया
वहीं दहेज में कार, नगदी व जेवरात नहीं मिलने पर महिला को परेशान करने व गलत दवा देकर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर व जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान ने बताया कि कौंडल गांव निवासी उतेक्षा ने शिकायत में कहा कि उसकी शादी चांदहट गांव निवासी कपिल के साथ हुई। वह पुलिस में नौकरी करती है। शादी के बाद से आरोपी पति कपिल, सास किरन देवी व ससुर जिले सिंह दहेज से खुश नहीं थे और उसे परेशान करने लगे। आरोपी दहेज में कार, 11 लाख रुपये व जेवरात की मांग करने लगे और नहीं लाने पर मारपीट करते। पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती हो गई तो उसने अपने पति को बताया। पति ने कहा कि उसे बच्चा नहीं चाहिए वह इसे गिरा दो। पीड़िता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पति कुछ दवा लेकर आया और कहा कि जीजा धर्मेंद्र ने दी है। उस दवा के सेवन से पीड़िता का गर्भ गिर गया। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed