फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Plants are an invaluable heritage for future generations

आने वाली पीढ़ियों के लिए पौधे अमूल्य धरोहर : कृष्णपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Plants are an invaluable heritage for future generations
होडल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए,व कॉले
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधरोपण, स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए और उसकी सेवा भी करनी चाहिए। पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर साबित होते हैं। शनिवार को महारानी किशोरी मेमोरियल महाविद्यालय परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुजुर्गों, वकीलों, शिक्षाविदों एवं अन्य प्रबुद्ध जनों को सम्मानित भी किया।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, खेत-खलिहान, आंगन तथा खाली स्थानों पर पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करनी चाहिए, ताकि वे बड़े होकर लोगों को स्वच्छ वातावरण और छाया प्रदान कर सकें।
विज्ञापन

लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सती सरोवर पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र रामरतन, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, डीएमसी मनीषा शर्मा, होडल एसडीएम बैलिना लोहान सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम में महारानी किशोरी मेमोरियल महाविद्यालय की सीईओ डॉ .उत्तमा सिंह ,प्रिंसिपल डॉ गार्गी शर्मा ,प्रियंकर चौधरी,अशोक जैन ,प्रिंसिपल मोहम्मद हसीन ,रणबीर सिंह स्टाफ सहित सैंकड़ो की संख्या में कॉलेज की छात्राओं के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article