फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Plantation in palwal

पौधे लगाने का फायदा तभी जब देखभाल हो : उपायुक्त

Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Plantation in palwal
पलवल की जिला पुलिस लाइन में पौधे रोपते उपायुक्त व पुलिस कप्तान। - फोटो : Palwal
पलवल। जिला उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिले को हराभरा बनाने व पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। जिला प्रशासन की तरफ से इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिले में लगातार पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने का फायदा तभी है, जब उसकी देखभाल हो। उपायुक्त यशपाल शुक्रवार को यहां जिला पुलिस लाइन में पौधरोपण कर रहे थे। कार्यक्रम में फल व छायादार मिलाकर करीब 500 पौधे पुलिस लाइन में रोपे गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में इस बार एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्रशासन की तरफ से रखा गया है। इसके तहत समाजसेवी संस्थाओं के अलावा स्कूली बच्चों को पौधागिरी के तहत पौधे वितरित किए गए हैं। इसके अलावा अब ईंट भट्टों पर भी पौधे लगवाए जा रहे हैं तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल जिले को हराभरा बनाने के लिए यह अभियान जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनियां ने कहा है कि पौधे लगाने से पर्यावरण सुरक्षित रहता है। हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए तथा उसकी देखरेख करनी चाहिए। पुलिस लाइन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर हरियाली बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से पानी की भी कमी नहीं होगी। हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि पौधे लगाए तथा उसकी देखरेख करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम सहयोग सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर डीएसपी रमेश कुमार, समाजसेवी समुंदर सिंह भाखर, अनिल गुप्ता, सुभाष शर्मा एडवोकेट, मोहन सिंह, भगत सिंह मौजूद थे।
वहीं विराट हिंदुस्तान संगम द्वारा गांव गहलव के सरकारी स्कूल में पौधरोपण किया गया। इसके तहत 50 पौधे लगाए जिनमें पिलखन, अमरूद, गुलमोहर, गुडोल, बादाम पापड़ी आदि शामिल थे। यह कार्यक्रम स्कूल के प्रिंसिपल और हथीन नगर अध्यक्ष जवाहर सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विराट हिंदुस्तान संगम के जिला अध्यक्ष मुकेश तेवतिया थे। कार्यक्रम में संगठन के सुनील मीना, राजाराम तेवतिया और स्कूल के अध्यापक सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह सहरावत, सुदेश, टीकाराम, रोशन लाल, हेमंत और शमशेर आदि उपस्थित रहे।

उधर जिला योग एसोसिएशन व हरियाणा योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में गांव बहरोला के प्रेम घर स्थित प्रांगण में योगाचार्य गुरमेश सिंह के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। आश्रम इंचार्ज चंदा सिंह सहगल का सहयोग हुआ। गुरमेश सिंह ने बताया जीवन में तीन साधन योग यज्ञ और प्रकृति में जीवन बहुत जरूरी है जिससे वातावरण शुद्ध होता है तथा मानव शरीर चिरकाल तक निरोग रह कर के सुंदर व स्वस्थ बनाया जाता है। इस अवसर पर शीशम, नीम, गिलोई, जामुन, तुलसी, अमरूद, आम गुलहड़ पीपल एलोवेरा अनार पत्थरचट्टा आंवला नींबू के पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed