फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pinky district topper

पिंकी जिला टॉपर तो नेहा रहीं दूसरे स्थान पर, राजकीय अंबेडकर कालेज के गोपाल तीसरे स्थान पर

Mon, 05 Aug 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pinky district topper
पलवल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता व अन्य प्रतिभागी। - फोटो : Palwal
पलवल। यहां मंदिर में दाना चुगकर चिड़िया मस्जिद में पानी पीती है, यहां राधा बेगम की चुनरी कोई सलमा सिलती है, फिर क्यूं हो गए हम जुदा कि आज भारत को जोड़ने की बात होती है। कुछ ऐसी ही कविता सुनाकर सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्रा पिंकी ने देश में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश कर लोगों की तालियां बटोरी। मौका था डीएवी स्कूल में आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता की विजेता पिंकी ने एक देश, एक चुनाव के पक्ष में बोलते हुए कहा कि आज जब भारत को एक देश मानते हैं तो फिर चुनाव अलग-अलग क्यों। एक देश है तो फिर चुनाव भी एक ही होना चाहिए। पिंकी की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वहीं दूसरे नंबर पर विजेता रही सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्रा नेहा व तृतीय स्थान पर रहे राजकीय अंबेडकर महाविद्यालय के छात्र गोपाल शर्मा ने भी एक देश एक चुनाव में अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय इस वाद विवाद प्रतियोगिता में जिले की सात टीमों के 14 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम जितेंद्र कुमार ने किया। अध्यक्षता डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्य अलका गुप्ता ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव लांबा थे। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम रही सरस्वती महिला महाविद्यालय की छात्रा पिंकी को पांच हजार रुपये नकद, द्वितीय रही सरस्वती महाविद्यालय की छात्रा नेहा को तीन हजार रुपये नकद व तृतीय रहे राजकीय अंबेडकर कालेज के छात्र गोपाल शर्मा को दो हजार रुपये नकद व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं राजकीय अंबेडकर कालेज के छात्र दीपक व गोस्वामी गणेश दत्त कालेज के गौरव को सांत्वना पुरस्कार के रूप एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डाइट जनौली कालेज के प्रधानाचार्य गुलशन राय गोयल, पूर्व हिंदी साहित्य के प्रवक्ता केडी गौतम व महेश चंद शर्मा शामिल थे। इन तीनों निर्णायक मंडल के सदस्यों ने पूरी इमानदारी व निष्पक्षता के साथ विजेताओं का चुनाव किया। मंच संचालन समाजसेवी मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed