{"_id":"5fe0e4bf8ebc3e3d5a44e3f0","slug":"person-murdered-with-a-sharp-weapon-after-drinking-alcohol-palwal-news-noi555321996","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। कैलाश नगर में शराब पिलाने के बाद सिर पर धारदार हथियार से वार कर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर यादराम के अनुसार मोहन नगर निवासी मोनू ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता सुभाष निजी गाड़ी पर चालक का काम करते थे। रविवार शाम करीब पांच बजे कैलाश नगर स्थित ऋषिपाल की डेयरी पर गए थे। वहां उन्हें अंकुर नामक युवक से मिलना था। रात करीब 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे, तो अंकुर नामक युवक ने उनके पिता के मोबाइल से फोन किया कि तुम्हारे पापा को ज्यादा नशा हो गया है, इन्हें घर ले जाओ। हालांकि उस समय वह उन्हें लेने नहीं जा सका। सुबह सूचना मिली कि उसके पिता का शव डेयरी के बाहर पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उनके सिर पर गहरे चोट का निशान था। डेयरी बंद थी और अंकुर मौके से फरार था। पुलिस के मुताबिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।