{"_id":"64f221bd138dae65ba03a664","slug":"people-standing-in-the-last-row-are-getting-government-facilities-moolchand-sharma-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1969-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रही सरकारी सुविधाएं: मूलचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रही सरकारी सुविधाएं: मूलचंद शर्मा
Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को होडल उपमंडल के गांव जटौली तथा लीखी में जनसंवाद कार्यक्रम कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं व शिकायतों का तत्परता से समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं व शिकायतों का समय पर निपटारा किया जाना चाहिए। हर व्यक्ति की अधिकारियों द्वारा संतुष्टि करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को चिकित्सा, शिक्षा, नौकरी की सेवा-सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है।
परिवहन मंत्री मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिला में जिस भी सड़क पर रेलवे फाटक लगे हुए है, उन सभी सड़कों पर रेलवे ऊपरगामी पुल निर्मित किए जाएंगे, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और लोगों के समय की भी बचत हो। वर्तमान सरकार प्रदेश में शिक्षा स्तर को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर की दूरी पर एक महाविद्यालय खोलने की दिशा में कार्य कर रही है। जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने मंत्री के समक्ष बिजली के खंभों और तारों को बदलवाने, पीने के पानी, ग्राम सचिवालय व सरकारी स्कूल की चार दिवारी, जोहड़ों के ओवरफ्लो पानी की निकासी, रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध करवाने, बस स्टैंड शेल्टर, तालाबों के सौंदर्यीकरण, गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने, सड़कों का सुदृढ़ीकरण करवाने, शमशान का रास्ता पक्का करवाने, रजवाहे में पानी छोड़ने, आंगनवाड़ी सेंटर निर्माण, बाल्मिकी व जाट चौपाल निर्माण, खेल स्टेडियम, लाइब्रेरी, पशु अस्पताल बनवाने की मांग की। मंत्री ने ग्रामीणों की इस समस्या को जल्द दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में भी कार्य किया है। सरकार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए रजवाहों की साफ-सफाई करवाकर पानी छोड़ने का कार्य किया जाएगा।
जनसंवाद कार्यक्रमों में विधायक जगदीश नायर, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,एसडीएम रणवीर सिंह, डीएसपी संदीप, जीएम रोडवेज नवनीत सिंह, तहसीलदार संजीव नागर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, बीडीपीओ प्रवीण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ अब्दुल रज्जाक, राहुल नायर, गांव जटोली की सरपंच ललिता, गांव लिखी की सरपंच मनीषा, सतीश महलावत, दीपक महलावत, अशोक नंबरदार सहित आस-पास के गांवों के पंच-सरपंच, गांव के गणमान्य लोग, महिलाएं मौजूद रहीं।