फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People of the area are facing problems of drinking water and sanitation

Palwal News: पेयजल व सफाई की समस्या से जूझ रहे इलाके के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
People of the area are facing problems of drinking water and sanitation
अमर उजाला संवाद में कैंप कॉलोनी के लोगों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

पलवल। शहर की कैंप कॉलोनी में स्थित देवी लाल पार्क व इलाके की सड़कों की समय पर सफाई ना होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग पेयजल की समस्या से भी जूझने लगे हैं। पर्याप्त पेयजल की सप्लाई ना होने पर लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह बातें लोगों ने कैंप कॉलोनी में आयोजित संवाद के दौरान कहीं।

पलवल को जिला बने हुए कई साल हो गए हैं लेकिन यहां शहरों में अभी भी कई समस्या बनी हुई है। मुख्यालय होने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके का मुख्य पार्क देवी लाल पार्क है। लेकिन इस पार्क में समय पर सफाई नहीं होती है। यहां पर पूरे इलाके के लोग सुबह व शाम सैर करने आते हैं। वहीं, बुजुर्ग लोग दिन में भी यहां पर बैठने आते हैं। पार्क में सफाई ना होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सफाई ना होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां लगे कूड़े के ढेर बड़े होते जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, इलाके में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार गंदा पानी भी आता है। इस कारण लोगों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उन्हें पानी की सप्लाई नियमित नहीं की जाती है। गर्मी के मौसम में पानी की आवश्यकता अधिक होती है इसलिए पानी की सप्लाई का समय बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


---------------
हम लोग यहां पर लंबे समय से रह रहे हैं। सफाई की समस्या इलाके में हमेशा बनी रहती है। कई बार कहने पर सफाई करवाई जाती है लेकिन कुछ दिन में दोबारा यही हाल हो जाता है।- धर्मवीर
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पानी की समस्या सबसे मुख्य समस्याओं में से एक है। इसपर सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। साफ पानी सभी लोगों को मिलना चाहिए यह शासन की जिम्मेदारी है। - हरभजन सिंह

यहां की सड़कों पर पटरी वालों ने काफी अतिक्रमण कर रखा है। फुटपाथ पर भी दुकानें लगी रहती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। - जवाहर लाल


शहर में जाम की समस्या ज्यादा है। बस अड्डे के आसपास अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से लोगों का निकलना मुश्किल हो चुका है। प्रशासन को इसपर संज्ञान लेना चाहिए। - ओमप्रकाश

फोटो- कैंप कॉलोनी में अमर उजाला संवाद के दौरान मौजूद लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed