फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People faint from the scorching heat

झुलसा देने वाली गर्मी से लोग हलाकान

Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People faint from the scorching heat
पलवल। गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में सोमवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। अस्पतालों में ओपीडी की संख्या दोगुना हो गई है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल भी मरीजों से भरे पड़े हैं। इसके अलावा जिले में पीने के पानी का संकट भी बढ़ गया है। गांवों में जहां पीने के पानी की आपूर्ति कम हो रही है, वहीं शहर में भी ऊपरी इलाकों में पानी कम पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को टैंकरों से मोल पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगे भी तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए लोगों को इससे बचकर रहना चाहिए। विशेषज्ञ राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस गर्मी के मौसम में शरीर के अंदर पानी की कमी हो सकती है, ऐसे में पानी ज्यादा पिएं तथा कोशिश करें कि नीबू पानी व ग्लूकोज आदि का सेवन पानी के साथ करें।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा झुलस रहे मजदूर
इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा मजदूर झुलस रहे हैं। इनके अलावा बाहर रेहड़ी व रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन करने वाले गरीब लोग अधिक झुलस रहे हैं। इस गर्मी के चलते उनका दोपहर के समय मजदूरी करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन मजबूरी में मजदूरी करनी पड़ रही है। यहां रजवाहा पक्का करने में लगे मजदूर मनफूल व सुंदर का कहना है कि इतनी अधिक गर्मी है कि काम करना मुश्किल है। पूरे दिन पानी पीकर तो कभी अपने ऊपर पानी डालकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते हैं। गर्मी के कारण पलवल के बाजार पूरी तरह से सूने पड़े हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक व्यापारी दुकानों पर बैठे ग्राहकों का आने का इंतजार करते हैं। लेकिन दिनभर बाजार में ग्राहक नजर नहीं आते। इक्का-दुक्का ग्राहक ही बाजारों में नजर आ रहे हैं। सड़कें भी पूरी तरह से सूनी पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी
निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर मनोहर लाल का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। पहले जहां उनके यहां ओपीडी 100 की होती थी, वहीं अब बढ़कर 300 से भी अधिक है। वे लोगों को दवा देने के साथ-साथ उन्हें इस गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस गर्मी के मौसम में अपने आप को बचाकर रखें तथा कोशिश करें कि घर से बाहर कम निकलें। पानी की बोतल साथ रखें। घर का बना शुद्ध भोजन ही करें। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed