फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Panchayats to make Jal Jeevan Mission Campaign a success

‘जल जीवन मिशन मुहिम को सफल बनाएं पंचायतें’

Tue, 22 Dec 2020 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayats to make Jal Jeevan Mission Campaign a success
पलवल। जन स्वास्थ्य विभाग के वासो संगठन की ओर से मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की ब्लॉक स्तर पर बीडीपीओ कार्यालय पृथला में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी वर्कर्स व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पानी की आज की स्थिति और आवश्यकता पर जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जिला सलाहकार कुसुम जांगड़ा ने बताया कि जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पंचायतों को आगे आकर इस मुहिम जल जीवन मिशन को सफल बनाना चाहिए। इससे जल संरक्षण के साथ ही प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचाना आसान होगा। भू जल का दुरुपयोग करने में हरियाणा पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। पानी की इसी बर्बादी को रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा और जीवन की इस बेशकीमती न बनने वाली वस्तु को बचाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी भागीदारी अदा करने के लिए पानी बचाने की तरफ ध्यान देना होगा। महिलाएं ही लोगों को जागरूक कर सकती हैं। इसकी शुरुआत महिलाओं को घर से ही करनी होगी। ब्लाक रिसोर्स कोआर्डिनेटर पृथ्वी पाल ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज सीमित का मुख्य उद्देश्य गांव में लोगों को जल संरक्षण करने के प्रति प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ही ग्राम स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए लोगों को जल बचाने के लिए कार्य करेगी। ब्लॉक रिसोर्स कोआर्डिनेटर मंजु रानी ने महिलाओं को अपनी भागीदारी अदा करने के लिए कहा। ब्लॉक रिसोर्स कोआर्डिनेटर विश्वास सहरावत ने मंच का संचालन करते हुए जल संरक्षण पुरस्कार के बारे में विस्तार से बताया और गांव को अपनी पंचायत हेंडओवर करवाने अर्थात गांव के लिए गांव के लोगों के द्वारा ही पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाने के लिए जागरूक किया। मंजु रानी ने एफटीके किट से पानी की शुद्धता जांच करने की विधि से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर मृदा और जल संरक्षण विभाग से गिरिधारी लाल व जन स्वास्थ्य विभाग से कनिष्ठ अभियंता योगेन्द्र कुमार और प्रिंस मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed