फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Panchayat land leases cancelled in Khori Khurd, SDM takes strict action, warns Sarpanch and Secretary

Palwal News: खोरी खुर्द में पंचायत भूमि पट्टे रद्द, एसडीएम की सख्ती, सरपंच व सचिव को चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayat land leases cancelled in Khori Khurd, SDM takes strict action, warns Sarpanch and Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। उपमंडल की ग्राम पंचायत खोरी खुर्द में पंचायत भूमि के पट्टे (लीज) में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सोमवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने दोनों पक्षों ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और शिकायतकर्ताओं को कार्यालय में तलब कर मामले की सुनवाई की। जांच में पाया कि पंचायत भूमि को पट्टे पर देने में नियमों का उल्लंघन किया गया था। बिना मुनादी, पारदर्शी प्रक्रिया और खुली बोली के करीब 3 एकड़ जमीन का पट्टा दिया गया, जो सरकारी नियमों के खिलाफ है। शिकायतकर्ताओं के आरोपों को सही मानते हुए एसडीएम ने संबंधित पट्टों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने सरपंच और पंचायत सचिव की भूमिका पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी दोबारा सामने आई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया कि सरपंच सोनू और पंचायत सचिव ने मिलकर अवैध तरीके से पंचायत भूमि के पट्टे जारी किए थे। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए निष्पक्ष जांच और समय पर फैसले के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article