फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal will come in developing city list

विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा पलवल जिला : मंगला

Sat, 29 Jun 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Palwal will come in developing city list
गांव यादुपुर में ग्रामीणों को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दी - फोटो : Palwal
विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा पलवल जिला : मंगला
विज्ञापन

पलवल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने कहा कि आने वाले समय में पलवल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। पलवल जिला गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद जैसे विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि केजीपी व केएमपी एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी होने से एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर उद्योग स्थापित होंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधौला के बनने से जिले के युवाओं को अपनी कौशल क्षमता विकसित करने का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। मंगला शनिवार को गांव यादुपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है। उन्हें योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के नौकरियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी हलकों में सामान रूप से विकास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गांव यादूपुर के रामबीर, ईश्वर, ओमप्रकाश, श्यामबीर, रघुबर, महेंद्र, किशन सहित अन्य ग्रामीणों ने कांग्रेस व इनेलो पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामा। मंगला ने सभी को पार्टी का पटका डालकर स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा आम चुनाव में देश में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने, भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए ग्रामीणों को बधाई दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, दिनेश कौशिक, बिरेंद्र सरपंच, गोविंद सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, समुंद्र, सुरेंद्र, चेतराम बघेल, प्रेम कुंडू, प्रेम, टीकम, रमेश, श्यामबीर, सरपंच योगेश असावटा व यशपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed