{"_id":"68d939b35b42f7f94b014d61","slug":"palwal-will-become-clean-and-beautiful-like-new-delhi-palwal-news-c-340-1-del1011-106661-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पलवल नई दिल्ली की तरह साफ-सुथरा और सुंदर बनेगा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पलवल नई दिल्ली की तरह साफ-सुथरा और सुंदर बनेगा,
विज्ञापन
एनडीएमसी ने किया मार्गदर्शन शुरू, नगर परिषद पलवल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने साझेदारी की औपचारिक शुरुआत की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और नगर परिषद पलवल ने रविवार को स्वच्छ शहर जोड़ी (एसएसजे) पहल के तहत संरक्षक-प्रशिक्षु के रूप में साझेदारी की औपचारिक शुरुआत की। इस साझेदारी का उद्देश्य पलवल शहर को नई दिल्ली की तरह साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुंदर बनाना है। एनडीएमसी मुख्यालय के काउंसिल रूम में उनके बीच समझौता हुआ।
एनडीएमसी की ओर से परिषद सदस्य सरिता तोमर और सचिव तारिक थॉमस और पलवल की ओर से अध्यक्ष डॉ. यशपाल और कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार उपस्थित थे। समझौता ज्ञापन के तहत 100-दिवसीय संरचित मेंटरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें एनडीएमसी पलवल को ओपन डिफेकेशन फ्री (ओडीएफ) से आगे की सफाई और शहरी स्वच्छता कार्यों के लिए मार्गदर्शन देगा। एनडीएमसी को राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में सुपर स्वच्छ लीग सिटी और 5-स्टार कचरा मुक्त शहर के रूप में चुना गया है। पलवल को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 427वां स्थान मिला है और वह इस साझेदारी से अपनी सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, शौचालय अवसंरचना और नागरिक सहभागिता के क्षेत्रों में सुधार करेगा।
एनडीएमसी अधिकारियों ने कहा कि यह साझेदारी मार्गदर्शन से जमीनी कार्रवाई तक का मॉडल पेश करेगी। पलवल के अधिकारी भी मानते हैं कि एनडीएमसी के मार्गदर्शन से शहर नई दिल्ली जैसी साफ-सुथरी और सुंदर सूरत हासिल करेगा और स्वच्छ से अनुकरणीय बनने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा। यह पहल केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ के रूप में भी शुरू की गई।
विज्ञापन
तीन चरणों में लागू की जाएगी कार्य योजना
साझेदारी के तहत तीन चरणों में कार्य योजना लागू की जाएगी। पहले चरण में मौजूदा स्वच्छता अवसंरचना का मूल्यांकन, दूसरे चरण में सेवा वितरण में सुधार और तीसरे चरण में नागरिक भागीदारी और जागरूकता पर कार्य होगा। मासिक निगरानी दौरों और अधिकारी से अधिकारी समन्वय के जरिये योजना की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य फोकस क्षेत्रों में स्रोत पर कचरा पृथक्करण, डोरस्टेप संग्रहण, ठोस अपशिष्ट का मशीनीकृत परिवहन और प्रसंस्करण, शौचालय और जल प्रबंधन, डिजिटल शिकायत निवारण, आईईसी अभियान और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और प्रशिक्षण शामिल हैं।