{"_id":"6172ff378bbd4d70070d45c8","slug":"palwal-s-talents-will-hoist-the-flag-at-the-state-level-vaishali-singh-palwal-news-noi6118921195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल की प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर परचम लहराएगी : वैशाली सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल की प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर परचम लहराएगी : वैशाली सिंह
विज्ञापन
पलवल। जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तहत हरयाणवी लोक गीतों पर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। एसडीएम वैशाली सिंह और नगराधीश अंकिता अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम वैशाली सिंह ने कहा कि जिस तरह की प्रतिभाएं इस बाल महोत्सव में निकलकर सामने आई है, निश्चित ही वे प्रदेश स्तर पर जिला पलवल का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को तराशने में बाल कल्याण परिषद की अहम भूमिका है। इस अवसर पर नगराधीश अंकिता अधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। यही बच्चे आगे चलकर प्रदेश स्तर पर परचम लहराएंगे।
एसडीएम वैशाली सिंह और सीटीएम नगराधीश अंकिता अधिकारी का जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने पुष्प गुच्छ भेंट और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर ने कहा कि बाल भवन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। बताया कि बाल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 22 अक्तूबर तक करवाया जा रहा है, जिसमें राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे है। बाल महोत्सव में आज बाल कल्याण परिषद द्वारा ग्रुप डांस, सोलो डांस, दीया व कैंडल, ड्रामा, हस्त लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, देश भक्ति समूह गान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाली टीमों को मंडल स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। जिला स्तर पर सभी विजेता बच्चों को आगामी 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार को भी शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर बलबीर सिंह व जसबीर तेेेवतिया ने किया। कार्यक्रम में रामेश्वर रावत, सुरजीत, मनोज कुमार, पूनम, नीलम रानी, मिनाक्षी, मधुबाला सहित जिला बाल कल्याण परिषद के सदस्यगण मौजूद रहे।