फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal rape victim husband wrote a letter to the President

पलवल: '24 घंटे में आरोपी पकड़े नहीं गए तो करूंगा आत्मदाह', दुष्कर्म पीड़िता के पति ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Mon, 24 Mar 2025 08:18 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Mon, 24 Mar 2025 08:18 PM IST
सार

पलवल जिले में दुष्कर्म पीड़िता के पति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो वह आत्मदाह कर लेगा। उन्होंने कहा कि 2015 में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन रसूखदार आरोपियों के मामले को दबाने की कोशिश की।
 

विज्ञापन
Palwal rape victim husband wrote a letter to the President
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पलवल जिले के एक गांव में 2015 में हुई एक दर्दनाक घटना में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिला, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। अब 10 साल बाद भी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे उसके पति ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर कहा है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो वह आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति को लिखे पत्र में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2015 में उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन रसूखदार आरोपियों के प्रभाव के चलते पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। न्याय न मिलने से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली, लेकिन पुलिस ने सुसाइड नोट गायब कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पति पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया। जमानत पर बाहर आने के बाद पति ने पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन हर बार उसे सिर्फ जांच का आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन


लगातार संघर्ष के बाद अप्रैल 2024 में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। इस बात से नाराज पति ने 19 मार्च 2025 को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और डीजीपी पंचकूला को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह पुलिस महकमे के सामने आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed