फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal Police was also attentive about the security in view of the voting in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में मतदान को देख पलवल पुलिस भी सुरक्षा को लेकर रही चौकस

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Palwal Police was also attentive about the security in view of the voting in Uttar Pradesh
पलवल। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए पहले चरण के मतदान को देखते हुए जिला पुलिस व प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहा। बुधवार की देर रात तक प्रशासन व पुलिस अधिकारी उत्तर प्रदेश सीमा से लगते गांवों का दौरा करते रहे। एसडीएम वैशाली सिंह ने जहां गांवों में जाकर शराब के ठेकों का जायजा लिया कि वे खुले हुए तो नहीं है, वहीं पुलिस अधिकारियों ने नाकों पर वाहनों की गहनता से जांच कराई। करमन सीमा पर स्थित टोल बैरियर व हसनपुर में यमुना से लगते इलाकों में लगाए गए नाकों पर पुलिस रात भर तैनात रहते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ से आने व जाने वाले वाहनों की जांच करती रही।
विज्ञापन

पलवल की एसडीएम वैशाली सिंह ने उत्तर प्रदेश सीमा से लगते गांव राजूपुर, दोस्तपुर, सोलडा, भोलडा, झुप्पा, नगलिया आदि गांवों का दौरा कर शराब के ठेकों का जायजा लिया। दौरे के दौरान उनके साथ आबकारी एवं कराधान आयुक्त स्नेहलता मौजूद रही। जांच के दौरान एक-दो जगह पर खुले मिले शराब के ठेकों को आबकारी एवं काराधान अधिकारी स्नेहलता ने मौके पर ही सील कराया। एसडीएम वैशाली सिंह ने बताया कि मतदान को लेकर बुधवार की देर रात तथा बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सीमा से लगते गांवों में पूरी निगरानी रखी गई। शराब ठेकों के अलावा अवैध शराब विक्रेताओं की भी पुलिस द्वारा निगरानी की गई।
विज्ञापन

शराब की तस्करी रोकने को पुलिस सतर्क
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदान के दौरान कोई वारदात न हो तथा हरियाणा सीमा से कोई अपराधी उत्तर प्रदेश में प्रवेश न करें तथा शराब की तस्करी न हो उसके लिए पुलिस हर नाके पर सतर्कता से तैनात रही। हर वाहन की जांच की गई। आपराधिक किस्म के लोगों पर भी पूरी तरह से निगरानी की गई। उत्तर प्रदेश व हरियाणा सीमा के नजदीकी थानों की पुलिस टीमें आपस में संपर्क में रही, ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर उस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed