फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal police arrested smuggler with large consignment of illegal liquor

पलवल में लाखों की अवैध शराब जब्त: बल्लभगढ़ से लेकर जा रहा था गांव, पुलिस ने नाकाबंदी कर एक तस्कर दबोचा

Fri, 02 Jan 2026 07:20 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 07:20 PM IST
सार

पलवल पुलिस ने अवैध शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। तलाशी लेने पर कार से देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर की बड़ी मात्रा बरामद हुई।

विज्ञापन
Palwal police arrested smuggler with large consignment of illegal liquor
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गदपुरी थाना पुलिस ने लाखों रुपये की कीमत की अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गदपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ गदपुरी टोल प्लाजा पर अपराध जांच के दौरान मौजूद थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि नरेन्द्र पुत्र शीशराम, निवासी गांव खटेला, तहसील होडल, अवैध शराब की तस्करी करता है। सूचना मिली कि नरेंद्र वैगनार कार में शराब भरकर बल्लभगढ़ से पलवल होते हुए अपने गांव जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। 
विज्ञापन


वाहन चालक ने अपना नाम नरेन्द्र बताया। तलाशी लेने पर कार से देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। इसमें देशी शराब मस्ताना की पेटियां, रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स नंबर वन, ब्लेंडर्स प्राइड, आइकॉनिक व्हाइट, ऑल सीजन्स ब्रांड की शराब और टर्बो बीयर की पेटियां व कैन शामिल हैं। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा आरोपी से शराब रखने संबंधी लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed