फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Opposed to molestation, assaulted by entering the house

छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में घुसकर की मारपीट

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Opposed to molestation, assaulted by entering the house
पलवल। लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने घर में घुसकर परिवार जमकर उत्पात मचाया और लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि एक 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर शाम चार बजे वह घर से किसी काम से निकली थी। तभी रास्ते में उसे गांव निवासी चार-पांच युवकों ने पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगे। पीड़िता के शोर को सुनकर उसका ताऊ मौके पर आ गया। लेकिन उक्त युवक फिर भी नहीं माने तो पीड़िता व उसके ताऊ ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पीड़िता के परिवार के सदस्य मौके पर आ गए और उसे छुड़वाया। इसके बाद छेड़छाड़ करने वालों के परिवार ने कहा कि आपस में बैठकर मामले को सुलझा लेंगे। अगले दिन सात सितंबर को जान मोहम्मद, नियामत, पंजत, अजाज, इमरान, इरसाद, याकुब, रजा मोहम्मद, शाहदत, कमरुअल सलाम, मुस्तकीम, शाकिर, नसीम, शाहीद, रवि, मुकाराम व हकानी ने एकत्रित होकर पीड़िता के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया और गले से सोने की हंसली को लूटकर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed