फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one died to dengue

डेंगू से एक युवक की मौत

Mon, 18 Oct 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
one died to dengue
होडल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। होडल में सोमवार को भी डेंगू से ऐ युवक की मौत हो गई। वहीं, गांवों में बुखार से ग्रस्त सैकड़ों मरीज हैं। पिछले एक महीने में ही होडल उपमंडल में बुखार से मरने वालों की संख्या 14 के करीब पहुंच गई है। निजी अस्पतालों में जहां बुखार के मरीज सर्वाधिक हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी हसनपुर के गांव काशीपुर निवासी रामेश्वर (35) की डेंगू से मौत हो गई। रामेश्वर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती था, जहां उसका इलाज चल रहा था। मृतक रामेश्वर के परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसे बुखार आया था। उसके बाद उसकी प्लेटलेट्स गिरने लगीं। उसे फरीदाबाद में भर्ती कराया गया था। गांव के निवर्तमान सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि गांव में सैकड़ों की संख्या में बुखार से लोग ग्रस्त हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों के दावों को धता बता रहा है। गांव सौन्दहद व बंचारी में डेंगू बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है । बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बावजूद स्वास्थ्य विभाग का लोगों की तरफ कोई ध्यान नही है। उधर पलवल और हथीन में भी बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निजी अस्पतालों में बिस्तर न मिलने के चलते लोग मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जांच के लिए लगा दिया गया है। साथ ही खंड विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को फागिंग कराने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में बुखार के मरीज मिल रहे हैं, उनमें लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर मरीजों व आसपास रहने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वकील अहमद, एसडीएम
दो गांवों में बुखार के 15 मरीज मिले
हथीन। सोमवार को हथीन क्षेत्र के दो गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मात्र 15 मरीज मिले हैं। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गांव छाँयसा में स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी में कुल 11 मरीज आए जिनमें से आठ को बुखार मिला। वहीं गांव चिल्ली में भी मात्र 10 मरीज ही आए । जिनमें से सात मरीजों को बुखार मिला। चिल्ली गांव से दो मरीजों को हालत गंभीर होने के चलते पलवल जिला अस्पताल रेफर भी किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक सौ से अधिक लोगों के मलेरिया टेस्ट स्लाइड बनाई गईं हैं। डेंगू टेस्ट एवं प्लेटलेट्स जांच के लिए भी नमूने भी लिए गए हैं। एक दर्जन गांवों में डोर टू डोर स्क्रीनिंग का कार्य भी जारी है।
पूर्व मंत्री ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव इंतजाम कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा है कि पलवल जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। उसके बावजूद सरकार व स्वास्थ्य विभाग का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि पलवल जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न देने के कारण लोगों की हो रही मौत के मामलों की जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।

मलेरिया जांच के अब तक हजारों नमूने लिए
हथीन। जिला पलवल में दो माह में मलेरिया जांचने के लिए अब तक एक लाख 30 हजार लोगों के नमूने लिए गए हैं। इसमें से तीन पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी देते हुए सीएमओ ब्रह्मदीप सिन्धु ने बताया कि डेंगू रोग की जांच के लिए अब तक चार सौ लोगों के एलिसा टेस्ट किए गए हैं। इसमें 17 डेंगू रोगी मिले। सभी 17 रोगी अब पूर्ण स्वस्थ हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे शरीर पर ऐसे परिधान पहने जिससे पूरा शरीर ढका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed