फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one died of dengue in palwal

पलवल में डेंगू से एक की मौत

Thu, 14 Oct 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
one died of dengue in palwal
पलवल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी पलवल में एक सर्राफ की डेंगू से मौत हो गई। वहीं होडल के गांव सौंदहद में बुखार के एक हजार से भी ज्यादा मरीज हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग इन आंकड़ों को गलत बता रहा है। विभाग की मानें तो डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। जबकि लोग मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग जानबूझकर आंकड़ों को छिपा रहा है। हालात ये हैं कि जिले में निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं। अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर तक नहीं मिल रहे हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से निजी अस्पतालों में जाकर हालात देखने की भी अपील की है।
विज्ञापन

पलवल में बृहस्पतिवार को डेेंगू से पवन जैन सर्राफ की मौत हो गई। उनके परिजनों ने बताया कि पवन जैन को पहले बुखार आया था तथा बाद में तबीयत ज्यादा खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्लेटलेट्स कम होने लगी। बाद में जांच में डेंगू पाया गया। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। अब यदि निजी अस्पताल लोगों की मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में जांच करनी चाहिए तथा लोगों को गलत गुमराह करने पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ से पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठा है।
विज्ञापन

हथीन में 108 टीमों के माध्यम से घर-घर स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने संदिग्ध 372 लोगों की जांच की। इनमें से17 लोग डेंगू अथवा मलेरिया के पॉजिटिव मिले। सीएमओ ब्रह्मदीप सिन्धु ने बताया कि 16 पॉजिटिव मरीज पूर्ण स्वस्थ हो चुके हैं। एक मरीज का अभी भी इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि 108 टीमों का गठन कर घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य भी जारी है। हथीन उपमंडल के छायंसा, मठेपुर, रनसिका में भरे हुए पानी में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार गांवों में मिले बुखार के 50 मरीज
हथीन। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए। जांच शिविरों में सर्वाधिक 50 मरीज बुखार के गांव रूपडाका में मिले। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 71 मरीज आए जिनमें से 50 मरीज बुखार के मिले। जिनमें से दो बच्चों को हालत को देखते हुए पलवल के जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य सभी मरीजों के ब्लड सैम्पल्स लेकर लैब में भेजे गए हैं। बुखार रोधी दवाइयां देकर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार गांव छायंसा में भी 16 मरीज आए। इनमें से नौ मरीज बुखार के मिले। दो बच्चों को पलवल जिला हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है। मालपुरी गांव में मात्र सात मरीज आए जिनमें से दो मरीज बुखार के मिले। वहीं गांव चिल्ली में भी मात्र दो मरीज बुखार के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed