{"_id":"606f418b8ebc3e8d1b2ecc8a","slug":"one-dead-from-corona-two-new-patients-found-palwal-news-noi576041878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, दो नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, दो नए मरीज मिले
विज्ञापन
पलवल। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। वहीं अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों में डर बना हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार करा दिया है। वहीं विभाग की टीम ने अस्पताल का दौरा कर वहां डॉक्टरों से अस्पताल को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने व कोरोना गाइड लाइनों का पालन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
साथ ही अन्य मरीजों व चिकित्सीय स्टाफ की भी कोरोना जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जिले में बृहस्पतिवार को दो कोरोना मरीज मिले हैं। पलवल हुडा सेक्टर दो स्थित गैलेक्सी अस्पताल में पिछले दो दिनों से बल्लभगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक भर्ती था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत खराब हो गई तथा उसे वेंटिलेंटर की जरूरत को देखते हुए फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल से निकलने के बाद ही उसकी मौत हो गई।
वहीं जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पलवल में दो कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 431 है। अब कोरोना मरीजों की संख्या 4506 हो गई है। उन्होंने बताया कि पलवल में फिलहाल 40 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन
2303 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बृहस्पतिवार को 45 से 60 साल की आयु के 2303 लोगों को टीका लगाया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे टीका लगावाएं तथा मास्क पहनकर बाहर निकले।