फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Official arrive to investigate ration scam in TedMohamadpur

तेड़ मोहम्मदपुर : राशन घोटाले की जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Official arrive to investigate ration scam in TedMohamadpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। तेड़ मोहम्मदपुर गांव में गरीबों के राशन में कथित हेराफेरी के मामले को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन की ओर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच करते हुए अपनी निगरानी में राशन वितरण कराया।

हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की मौजूदगी में डिपो होल्डर अजरुद्दीन ने कुछ समय तक राशन बांटा, लेकिन जैसे ही अधिकारी गांव से रवाना हुए, उसने कई कार्डधारकों को राशन देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, शिकायत करने वाले लोगों को धमकाने के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार डिपो होल्डर की मशीन में करीब 600 राशन कार्ड दर्ज हैं। इनमें से लगभग 450 कार्डधारकों के अंगूठे पहले ही लगवा लिए गए, जबकि राशन केवल करीब 200 लोगों को ही दिया गया।
विज्ञापन


मामले पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। उन्होंने माना कि कार्डधारकों से पहले ही अंगूठे लगवाना गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित डिपो होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed