फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   NREGA scam: The investigation of NREGA scam continued for the second day

नरेगा घोटाला: दूसरे दिन भी जारी रही नरेगा घोटाले की जांच

Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
NREGA scam: The investigation of NREGA scam continued for the second day
पलवल। नरेगा घोटाले के मामले में चंडीगढ़ से आई विशेष टीम की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने गांवों में जाकर मजदूरों से बातचीत की और गांवों में कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। गांव रहराना में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो दिन जेसीबी से खुदाई करवा कर मिट्टी सामुदायिक केन्द्र में डलवाई। चार से पांच लाख रुपये का काम हुआ होगा। अधिकारियों ने फर्जी जॉब कार्ड बनवा कर 49 लाख रुपये सरकारी खजाने से निकाल लिए। 70 से 80 साल की उम्र के लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए। ग्रामीणों ने एक वीडियो भी टीम को दिखाई। टीम ने गांव ताराका, हुडीथल और रनसीका का में भी फर्जीवाड़े की जांच की। गांव रनसीका में कागजों में 64 लाख 10 हजार रुपये का काम दर्शाया गया है। गांव वालों की जबानी फर्जीवाड़े की बात सुनकर जांच टीम के सदस्य एक दूसरे की देखते रहे। योजना में पिछले 10 सालों से काम कर स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले खंड सम्न्वयक गर्दन नीची कर लोगों की बात सुनते रहे। टीम के सदस्य गांव वालों के सवालों पर चुप्पी साधे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और ठेकेदार ने अपने परिवार और संबंधियों के जाबकार्ड बनाकर फर्जीवाड़ा किया है। सीईओ जिला परिषद प्रशांत कुमार ने जांच टीम 60 गांवों की लिस्ट दी। जिसमें कहा गया कि 66 गांवों की जांच के दौरान रिकॉर्ड अनुसार काम नहीं हुए। फर्जीवाड़े पर पूछे गए सवालों पर टीम के सदस्य चुप्पी साधे रहे। स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों का जांच टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना गांव वालों को अखरता रहा। राकेश कुमार और सपात खान ने कहा है कि फर्जीवाड़े के आरोपी ही जांच टीम के साथ घूम रहे हैं। पचास करोड़ रुपये मनरेगा के जरिये सरकारी खजाने से निकालने वालों के साथ लेकर जांच निष्पक्ष हो पाएगी इस पर भी संदेह है। एडीसी उत्तम सिंह ने कहा है कि मनरेगा कार्यों को जांच करेंगे। सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा है कि जिला के 66 गांवों में जांच के दौरान मनरेगा के कार्य नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed