{"_id":"69e0e92a950664965605fb68","slug":"notice-to-agency-on-irregularities-in-hathin-bypass-construction-worth-rs-59-crore-palwal-news-c-24-1-pal1006-123419-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 59 करोड़ रुपये के हथीन बाईपास निर्माण में अनियमितता पर एजेंसी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 59 करोड़ रुपये के हथीन बाईपास निर्माण में अनियमितता पर एजेंसी को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के कई हिस्से उखड़ने पर गुणवत्ता को लेकर उठे थे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
क्षेत्र में 59 करोड़ रुपये की लागत से बने बाईपास रोड के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया है। सड़क के कई हिस्से उखड़ने और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विपिन व्यास ने बताया कि निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में पाई गई सभी कमियों को तुरंत दूर किया जाए, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एजेंसी को चेतावनी दी गई है कि सड़क की मरम्मत और सुधार कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। 15 अप्रैल को इस बाईपास सड़क में खामियों को लेकर अमर उजाला में विस्तृत खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही भी तय हुई है।