फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No mask from January, no service, no vaccination or no entry: Deputy Commissioner

एक जनवरी से मास्क नहीं-सेवा नहीं, वैक्सीनेशन नहीं तो एंट्री भी नहीं : उपायुक्त

Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
No mask from January, no service, no vaccination or no entry: Deputy Commissioner
पलवल। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर प्रशासन सजग और सतर्क हो गया है। दिल्ली व आसपास के जिलों में प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से जिला प्रशासन सभी संभव कदम उठा रहा है। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने इसे देखते हुए शुक्रवार को सुबह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिले के सभी अधिकारियों वह आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव व फैलने से रोकने के लिए सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीन लगवानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक जनवरी से नो मास्क-नो सर्विस, नो वैक्सिनेशन-नो इंट्री का नियम लागू किया जा रहा है। सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों, संस्थाओं, संस्थानों, प्रतिष्ठानों में कोरोना रोधी टीके की दोनों डोज लिए हैं, उनको ही प्रवेश की अनुमति होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें जिस अधिकारी व कर्मचारी व नागरिक ने दोनों टीके लगवाए हुए हैं, उन्हीं की कार्यालयों में एंट्री हो। बिना टीका लगवाएं कार्यालय में एंट्री न हो। इसके लिए सभी कार्यालयों के बाहर सूचना भी अवश्य लगाई जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में आने वाले सभी किसानों, ट्रक-ट्रैक्टर चालकों और कर्मचारियों की भी एंट्री बगैर वैक्सीनेशन के न हो। उन्होंने कहा कि दुकानदार और बड़े प्रतिष्ठान भी यह सुनिश्चित करें की जिस ग्राहक ने दोनों टीके लगवाए हैं उसी को सामान दें। यह सभी के हित में है। डीसी ने कहा कि प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के लिए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में गेट पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही एंट्री करने दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने एसडीएम पलवल, एसडीएम हथीन और एसडीम होडल को भी निर्देश दिए कि वह अपने अपने उपमंडल में इन आदेशों को सख्ती से लागू करें। उन्होंने सभी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने अपने सेक्टरों में क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यक्तियों ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों व आम लोगों से आह्वान किया कि इसको कोरोना व ओमीक्रोन जैसी महामारी से निपटने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। वर्चुअल बैठक में एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, एसडीएम होडल वकील अहमद, नगराधीश अंकिता अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गौतम कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अरविंद कुमार, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन, कैमिस्ट एसोसिएशन, पैट्राल पम्प आदि के प्रतिनिधि जुडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed