फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   No clue of brothers drowned in Yamuna river

यमुना नदी में डूबे भाइयों का नहीं लगा सुराग

Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
No clue of brothers drowned in Yamuna river
होडल। हसनपुर में रविवार सुबह मां के साथ बकरी चराने गए तीन बच्चे पैर फिसलने के कारण यमुना नदी में बह गए थे। बच्चों के शोर मचाने पर मां ने 12 वर्षीय बेटी देवकी को बचा लिया, लेकिन दो बच्चों का शाम तक पता नहीं चल पाया था। 24 घंटे बीतने के बाद भी इन बच्चों का सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस प्रशासन, दमकल विभाग के अलावा गोताखोर बच्चों की खोजबीन में जुटे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के चामड़ मोहल्ले निवासी मुकेश की पत्नी गुड्डी बच्चों देवकी, मयंक और राज के साथ बकरियां चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गई हुई थी। दोपहर बाद अचानक तीनों बच्चें खेलते हुए यमुना नदी में जा गिरे थे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गुड्डी ने देवकी को नदी से निकाल लिया, लेकिन बहाव अधिक तेज होने के कारण दो बच्चों को नहीं निकाल सकी। बच्चों के लापता होने के बाद से गुड्डी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों के साथ नरसी का नंगला के जंगलों में बकरी चराने के लिए गई थी। तभी पैर फिसलने से बच्चे नदी में डूब गए। बाद में उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह बच्ची देवकी को ही बचा पाई, लेकिन मयंक और राज का कोई सुराग नहीं लग सका। उधर, इस बारे में थाना प्रभारी मोहर सिंह का कहना था कि यमुना नदी में लापता बच्चों की खोज के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है। नदी के आसपास लगते पुलिस थानों को भी इस मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed