फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Newly married woman murdered for not giving 10 lakhs in dowry

Palwal News: दहेज में 10 लाख नहीं देने पर नवविवाहिता की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman murdered for not giving 10 lakhs in dowry
- 1 मार्च को हुई थी शादी, पति और ससुर के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में दहेज में 10 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव मिंकाखेड़ी निवासी महेंद्र ने अपनी बेटी सपना की शादी 1 मार्च को अंडौरा गांव के हरीश के साथ कराई थी। शादी से पहले हरीश और उसके परिवार वालों ने 10 लाख 11 हजार रुपये की मांग की थी। महेंद्र ने किसी तरह यह राशि जुटाकर हरीश को दे दी, ताकि बेटी की शादी हो सके। इसके बावजूद, शादी के बाद सपना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 7 मार्च को सपना ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए कहा कि अगर आप लोग नहीं आए, तो ये लोग मुझे मार देंगे। उसने अपने माता-पिता से होडल थाना आने की गुहार लगाई। जब परिजन पहुंचे, तो सपना का शव जिला अस्पताल पलवल में मिला। सपना के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हरीश और उसके पिता हुकम सिंह के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



पति का दूसरी लड़की से था प्रेम संबंध

शादी के कुछ दिन बाद जब हरीश सपना को मायके छोड़ने आया, तो उसने अपनी मां से कहा कि उसका पति उसे पसंद नहीं करता बल्कि किसी और लड़की से प्रेम करता है। हरीश के इस व्यवहार से सपना मानसिक तनाव में रहने लगी। सपना की मां के अनुसार, हरीश ने शादी केवल दहेज के लिए की थी और अब वह उसे बोझ समझने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed