{"_id":"6ac94cc7efa56f44e10c8543","slug":"negligence-in-the-disposal-of-complaints-will-not-be-tolerated-palwal-news-c-24-1-pal1005-129006-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शिकायतों के निपटारे में लापरवाही नहीं चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शिकायतों के निपटारे में लापरवाही नहीं चलेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जिले से अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए। वीसी के बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सीएम विंडो, सीपीजीआरएएमएस, सीएम जनसंवाद, समाधान शिविर और सीएम एसएमजीटी हरियाणा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए और कोई भी शिकायत निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित न रहे। उत्सव आनंद ने कहा कि शिकायत के निस्तारण के बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सभी जरूरी तथ्यों और दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर अपलोड करें। कोई भी डीडीओ बिना हस्ताक्षर और मुहर के एटीआर अपलोड न करे। संबंधित सक्षम अधिकारी अथवा एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बैठक में एसपी दीप्ति गर्ग, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम हथीन हरिराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।