फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mundkati-utawad police station start

1.35 लाख लोगों की सुरक्षा के लिए मुंडकटी-उटावड पुलिस थाने में कामकाज शुरू

Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mundkati-utawad police station start
पलवल में मुंडकटी पुलिस चौकी का रिबन काटकर उद्घाटन करते एडीजीपी रमेश मिश्रा, उपायुक्त यशपाल व पुल? - फोटो : Palwal
हथीन/होडल। उटावड और मुंडकटी में बनाए गए दोनों नए थानों में शुक्रवार से कामकाज शुरू हो गया। इन दोनों थानों का उद्घाटन दक्षिणी हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रमेश चंद्र मिश्रा ने किया। उद्घाटन समारोह में जिला पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया व उपायुक्त यशपाल भी थे। इस अवसर पर दोनों थानों में यज्ञ किया गया। एडीजीपी मिश्रा ने आए पंचों, सरपंचों एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उटावड थाना बनने से क्षेत्र के 16 गांव की 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इस इलाके से गुजरने वाले लोगों को भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है। इस इलाके में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस का हर जवान सतर्क है। उन्होंने लोगों से अपील की सद्भाव बनाए रखने एवं इलाके को अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

वहीं बाद में एडीजीपी मिश्रा ने राजमार्ग पर स्थित मुंडकटी पुलिस थाने का उद्घाटन किया। मुंडकटी पुलिस थाने से क्षेत्र के 21 गांवों के 85000 लोगों को फायदा मिलेगा। मिश्रा ने कहा कि राजमार्ग पर आपराधिक वारदात पर अंकुश लगेगा। पुलिस 24 घंटे सतर्क रहेगी तथा नाके लगाए जाएंगे, ताकि दूसरे राज्यों से भागकर यहां आने वाले बदमाशों पर काबू किया जा सके। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी तथा पुलिस सुरक्षा के बीच लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त यशपाल ने लोगों से अपील की कि वे कानून व्यवस्था को बनाने में अपना पूरा सहयोग दें तथा अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। गलत संगत से बचाकर रखें तथा नशे जैसी बुराइयों से उन्हें दूर रखें। पुलिस व प्रशासन उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि जनता को समय पर न्याय मिले। किसी के साथ गलत न हो। आपराधिक वारदात को रोकने में लोग पुलिस का सहयोग कर अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण किया गया
नव स्थापित हुए उटावड थाना परिसर में एडीजीपी आरसी मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाने की अपील की। जिला उपायुक्त यशपाल यादव, एसपी नरेंद्र बिजारनिया एवं अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। जिला उपायुक्त ने कहा कि हम सब का फर्ज बनता है कि हम अपने जीवन में एक या दो पर जरूर लगाएं। इस मौके पर एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने भी लोगों से अपील की कि अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रखने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। इससे आज के समय में प्रदूषण की बढ़ती हुई समस्या को रोकने का यह एक ही तरीका है। पेड़ लगाकर वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। इसलिए हमें सबको मिलकर पेड़ों के देखरेख का भी ध्यान रखना होगा।
मुंडकटी थाने में होंगे रमेश चंद नए प्रभारी
रमेश चंद को मुंडकटी पुलिस थाने का प्रथम थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार को थाने में मुंशी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग द्वारा बनाए गए नए पुलिस थाने से गांव मर्रोली, डकौरा, बंचारी, शोलाका, पालडी, सीहा, गुदराना, तूमसरा, खटैला, नंगला अहसानपुर, सराय, मीत्रोल, औरंगाबाद, माफी जलालपुर, गोपालगढ, श्रीनगर, सेवली, मानपुर, लोहिना, सौन्द सहित 21 गांवों को जोड़ा गया है।
उटावड में होंगे जान मोहम्मद थाना प्रभारी
हथीन उपमंडल के तीसरे नए थाने का प्रभारी ईएसआई जान मोहम्मद को बनाया गया है। यहां थानाध्यक्ष सहित 22 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष जान मोहम्मद के अलावा एएसआई हरिओम, ईएसआई याहया खान, ईएएसआई नियाज मौहम्मद, अजीत, हैड कांस्टेबल राजबीर, मुकेश, वीरेंद्र, कांस्टेबल मिजाज उद्दीन, इरफान, इरसाद उल्ला, मनोज कुमार, सुधीर, ईएचसी महेश, सतपाल, एसपीओ अनिल कुमार, टीकाराम, देवी सिंह, मोहनलाल व होमगार्ड देवेंद्र एवं विष्णु की नियुक्ति की गई है।

सौंदहद को होडल थाना क्षेत्र में ही रखने की मांग
क्षेत्र के गांव सौंदहद को होडल थाना क्षेत्र से निकालकर नए थाने मुंडकटी में जोड़े जाने के मामले को लेकर गांव में पक्की चौपाल पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गांव को होडल थाने में रहने देने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना था कि यदि मुंडकटी थाना किसी मामले को लेकर जाना होगा तो वह दस किलोमीटर मीटर की दूरी पर है, जबकि होडल थाने की दूरी मात्र तीन किलोमीटर है। पंचायत में लोगों ने पुलिस प्रशासन व सरकार होडल थाने में ही जोड़ने की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के पंच डिप्टीराम ने की। इस मौके पर सत्यदेव पंच, मुंशी, बालूराम, राजकुमार पंच, रामअवतार के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed