{"_id":"61a7170f94079808ff3e284d","slug":"more-and-more-cases-will-be-settled-in-national-lok-adalat-cjm-palwal-news-noi618754718","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा अधिक से अधिक केसों का निपटान : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा अधिक से अधिक केसों का निपटान : सीजेएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव पीयूष शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों के निपटाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कोविड-19 की सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा। सीजेएम पीयूष शर्मा ने यह निर्देश आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर में स्थित एडीआर सेंटर के कांफ्रेंस हॉल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को पलवल, होडल व हथीन में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक संबंधी मामले, मनी रिकवरी केस, लेबर डिस्प्यूट, बिजली व पानी बिल के संबंधी मामले, आपराधिक, वैवाहिक तथा अन्य दावे संबंधी केसों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से पूर्व बैंक से संबंधित केसों का विवरण प्रस्तुत करें। बिजली विभाग के अधिकारी एंट्री करवाना सुनिश्चित करे। नगर परिषद एडीआर सेंटर में चालान उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री एक्ट के अंतर्गत बनाई गई लिस्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें करीब 260 के सम्मन कटवाए जाने हैं।
बैठक में नगर परिषद पलवल के सचिव नवीन पांडे, मोहम्मद यूसुफ खान, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय से प्रबंधक निशा, केनरा बैंक प्रबंधक विक्रमजीत सिंह, बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी पंकज पवार मौजूद रहे।