फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA raided on complaint of recovery of Rs.

रुपये वसूलने की शिकायत पर विधायक ने मारा छापा

Thu, 02 Dec 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
MLA raided on complaint of recovery of Rs.
पलवल। प्रापर्टी आईडी व नो ड्यूज सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर नगर परिषद में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वसूले जा रहे सुविधा शुल्क की शिकायतें मिलने पर विधायक दीपक मंगला ने बृहस्पतिवार को नगर परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान विधायक ने अधिकारियों नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी कराने तथा प्रापर्टी आईडी बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने वाले एक युवक को भी पकड़ा। युवक को विधायक ने तुरंत ही पुलिस के हवाले कर दिया। परिषद में कार्यरत भवन निरीक्षण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निकाय विभाग को सिफारिश की है।
विज्ञापन

विधायक दीपक मंगला को शिकायत मिली थी। पार्षद ने विधायक को पांच हजार लेकर जारी सर्टिफिकेट दिखाया। सर्टिफिकेट हटाकर वही फाइल विधायक दोबारा लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने को कहा। फाइल हाथ में लेने के बाद निरीक्षक ने उस पर कई आपत्तियां दर्शा दीं। तभी शिकायतकर्ता पार्षद ने एक दिन पहले उसी फाइल पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेकर जारी किए गए नो ड्यूज सर्टिफिकेट सामने दिखा दिया। इसको देखते ही निरीक्षक माफी मांगने लगा। कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर सामने ला खड़ा किया तथा बताया कि वह युवक भवन निरीक्षक के नाम पर रुपये वसूलने वाला है। विधायक ने शहर थाना पुलिस को बुलाकर उस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। भवन निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत नगर निकाय विभाग के निदेशक को फोन कर की और कार्रवाई करने की सिफारिश की। विधायक ने उपायुक्त व एसडीएम को भी फोन पर सरकारी विभाग कार्यालयों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, पार्षद मोहित गोयल, प्रदीप छावडी तथा प्रवीण ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed