फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   MLA inaugurated the construction work of two roads to be built at a cost of Rs 2 crore

विधायक ने 2 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the construction work of two roads to be built at a cost of Rs 2 crore
पलवल। विधायक ने शनिवार को करीब 2 करोड़, 5 लाख, 73 हजार रुपये की लागत से अलीगढ़ रोड से इस्लामाबाद और अलीगढ़ रोड-किठवाड़ी से ताराका गांव तक जाने वाली सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। सैनी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 1,01,73000 रुपये की लागत से अलीगढ़ रोड से इस्लामाबाद तक तथा करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से अलीगढ़ रोड-किठवाड़ी से ताराका गांव तक जाने वाली सड़क मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ किया है। लगभग 6 महीने में यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। इन दोनों सड़कों के निर्माण के बाद करीब डेढ़ लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पलवल में फाटक पार मोहन नगर में करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्वर्ण जयंती पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य सामुदायिक केन्द्र बनाया जा रहा है। किठवाड़ी व अलावलपुर रेलवे फाटक पर लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए दो फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला,अधिवक्ता अविनाश शर्मा, ब्लाक पंचायत समिति पलवल के पूर्व चेयरमैन प्रेमचंद भारद्वाज, पलवल मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रणवीर सिंह, जय राम प्रजापति, हरेंद्र तेवतिया मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, यशपाल,पार्षद गीता कुमारी, लखमी आर्य, जगराम, प्रहलाद पांचाल, कर्मवीर दलाल, डॉ. यशपाल, शमशु ठेकेदार, डॉक्टर परविंदर, सुंदर माहौर, महाकाल भूरा, फतेह सिंह, देवीराम सैनी, लेखराम, रामप्रसाद, दीपक आर्य, लच्छी, महावीर किठवाड़ी, जगत नंबरदार, हरकिशन एडवोकेट पंडित श्याम सुंदर, अनिल दलाल, समय सिंह, किशन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed