{"_id":"613505b18ebc3e74e77fd047","slug":"missing-youth-s-body-found-in-canal-from-palwal-palwal-news-noi6029425118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल से लापता युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in canal from Palwal
Link Copied
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर से बुधवार की शाम को घर से निकले लोकेश का शव रविवार सुबह हसनपुर थाना इलाका स्थित शेषसाई नहर में मिला है। लोकेश का सिर और पैर गायब थे। परिजनों ने मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम से की है। परिजनों ने आगरा चौक पर शव रखकर जाम भी लगाया। पुलिस ने मामले में फिलहाल 174 की कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लोकेश की बहन ने आरोप लगाया कि जब वह पुलिस के पास गई तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
हसनपुर थाना एसएचओ राजेश ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि शेषसाई गांव के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने देखा कि शव के सिर और पैर नहीं थे। शव मिलते ही पुलिस ने इधर-उधर सूचना दी और मृतक के परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों ने मृतक के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान की। लोकेश की बहन प्रेमलता ने बताया कि उसका भाई झज्जर में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था और वह 31 अगस्त को घर आया था। अगले दिन 1 सितंबर की देर शाम को उसके पास किसी का फोन आया और वह फोन पर बात करते-करते बाहर निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। बहन ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह पुलिस के पास गई तो उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी और अभद्र व्यवहार किया। उसका कहना था कि अगर पुलिस समय से कार्रवाई करती तो उसके भाई के साथ अनहोनी नहीं होती। उसने कहा कि उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक के गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंप थाना में लिखी हुई है। पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।