फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Minister, I am MLA, till date water has not come for irrigation

मंत्री जी, विधायक हूं, सिंचाई के लिए आज तक पानी नहीं आया

Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minister, I am MLA, till date water has not come for irrigation
पलवल। मंत्री जी! आम लोगों की तो छोड़ो हमारी बात का ही अधिकारियों पर कोई असर नहीं है। जब से मैं विधायक बना हूं, तब से लेकर आज तक होडल उपमंडल के अंतर्गत गांवों में सिंचाई के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं आया है। ऐसे में किसान सिंचाई कैसे करें। अधिकारियों से इस बाबत कई बार बोला जा चुका है, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है और क्षेत्र के किसान व लोग उन पर भड़कते हैं। यह कहना था होडल से विधायक व भूमि सुधार बैंक के चेयरमैन जगदीश नायर का जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में। बैठक में होडल के विधायक ही नहीं, बल्कि हथीन के विधायक प्रवीण डागर ने भी अधिकारियों पर उनकी बातों व आदेशों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधायक प्रवीण डागर ने सेम की समस्या का समाधान बार-बार कहने के बाद भी न करने का आरोप लगाया। जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में यह कोई पहला मौका नहीं है, जब जिले के विधायक मंत्री के समक्ष अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करते नजर आए। इन विधायकों ने मंत्री के समक्ष अधिकारियों की मनमानी के चलते अपनी मजबूरी जाहिर की। सोमवार को हुई जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में 14 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गई थीं। इनमें से 6 शिकायतकर्ताओं के न पहुंचने पर भी 12 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया। शिकायतों को सुनते हुए बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अधिकारियों को आम लोगों के साथ-साथ विधायकों की बातों पर भी ध्यान देने के आदेश दिए। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आदेश दिए कि जिले में हो रही पानी की चोरी को रोका जाए तथा सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में ये आईं शिकायतें
जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में हथीन खंड के ग्रामीणों ने गुरुग्राम कैनाल में अवैध कनेक्शनों पर रोक लगवाने की मांग की। मंत्री ने अवैध कनेक्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने तथा बिजली निगम को बिजली के कनेक्शनों की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने रजवाहों की सफाई के निर्देश भी दिए। गांव टिकरी ब्राह्मण के भीकम सिंह कर शिकायत पर जमीन पर बीजाई करने से रोकने तथा परिवार से मारपीट करने वालों के खिलाफ की गई जांच पर कमेटी बनाकर निपटारा करवाने के निर्देश दिए। ओमप्रकाश आर्य हसनपुर स्थित आर्य कन्या गुरुकुल के संचालक पर भ्रष्टाचार के आरोप की मांग पर फरीदाबाद उपायुक्त द्वारा की गई जांच के तथ्यों को अवश्य शामिल करने के निर्देश दिए। एसडीएम होडल द्वारा गठित जांच कमेटी को जांच करने तक अगली बैठक के लिए लंबित रखने के निर्देश दिए। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सुमित्रा देवी ने अपने पुत्र के अपहरण तथा उसके साथ मार-पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ आई शिकायत पर उसकी प्रेक्टिस तुरंत बंद करवाने के आदेश दिए। खाद्य एवं अपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में जरूरी सुधार करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली कनैक्शन दिलाने की मांग करने वाले रितेश जैन की शिकायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर समाधान करें। उन्होंने विधायक पलवल द्वारा पंचवटी कालोनी में ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को भी तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विधायक ही संतुष्ट नहीं तो आम लोगों का क्या होगा
होडल के पूर्व विधायक उदयभान का कहना है कि जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों में अपनी मजबूरी जाहिर कर काम कराने में असमर्थता जताने वाले होडल के विधायक पर हल्ला बोला। पूर्व विधायक ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जब सत्ताधारी विधायक ही अधिकारियों से संतुष्ट नहीं है और अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर नहीं करा सकते तो आम लोगों का क्या होगा। उन्होंने जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जिस तरह से होडल व हथीन के भाजपा विधायक अपनी समस्याओं का रोना रोते हैं, उसे देखते हुए सरकार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठकें बंद कर देनी चाहिए। जो विधायक अपने क्षेत्र की समस्याएं दूर नहीं करा सकते उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed